फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Auto rider robbers three crook cede its mobile women

ऑटो सवार युवतियों से मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश दबोचे

Thu, 23 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 23 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Auto rider robbers three crook cede its mobile women
अपराध - फोटो : अमर उजाला
सिहानी गेट पुलिस ने ऑटो में बैठी युवतियों से मोबाइल और पर्स लूटने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 9 मंहगे मोबाइल बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी राजा व अमित उर्फ तोता निवासी हरवंश नगर घूकना और अरुण उर्फ काका निवासी पटेल नगर हैं।
विज्ञापन


तीनों दसवीं तक पढ़े हैं। सिहानी गेट एसएचओ डालचंद ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को सिहानी चुंगी से गिफ्तार किया है। तीनों आरोपी वैशाली मेट्रो स्टेशन से गाजियाबाद की ओर जाने वाले ऑटो में बैठी युवतियों से मोबाइल और पर्स लूटते थे।
विज्ञापन


इसके अलावा तीनों आरोपी दुकानों से मंहगे मोबाइल भी चुराते हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से नौ मोबाइल बरामद किए हैं। इनमें से एक मोबाइल कनेक्ट हुआ है, जिसे आरोपियों ने 17 फरवरी को ऑटो में बैठी सोनिया गोस्वामी से पुराना बस अड्डा पर लूटा था, जिसकी थाने में रिपोर्ट दर्ज थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed