फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Aryan did not have a stone on the head of a cricket ball

आर्यन के सिर पर पत्थर नहीं क्रिकेट की बॉल लगी थी

Wed, 26 Apr 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Wed, 26 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Aryan did not have a stone on the head of a cricket ball
बॉल - फोटो : demo pic

 हिंडन एयरफोर्स स्थित केंद्रीय विद्यालय-एक में फील्डिंग के दौरान सिर में बॉल लगने से ही आठवीं के छात्र आर्यन की मौत हुई थी। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से यह साफ हो गया। परिजनों ने आर्यन के सिर में पत्थर लगने का शक जाहिर करते हुए साहिबाबाद थाने में शिकायत दी थी।

विज्ञापन


वहीं, देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मंगलवार सुबह आर्यन का पैतृक गांव जेवर में अंतिम संस्कार हुआ।बता दें कि सीआईएसएफ कांस्टेबल मुकेश के बेटे आर्यन (13) की हिंडन एयरफोर्स स्थित केंद्रीय विद्यालय में क्रिकेट खेलने के दौरान सिर में बॉल लग गई थी।
विज्ञापन


नरेंद्र मोहन अस्पताल में इलाज के दौरान आर्यन की मौत हो गई थी। आर्यन की मौत होने के बाद परिजनों ने आर्यन के सिर में पत्थर लगने का शक जाहिर करते हुए साहिबाबाद थाने में शिकायत की थी। सोमवार देर रात स्कूल की फुटेज पुलिस ने प्राप्त कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह स्कूल की सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो उसमें साफ दिखा कि क्रिकेट खेलते समय फील्डिंग के दौरान उसके सिर में बॉल लगी। वह नीचे गिर गया। एक शिक्षिका और बच्चे आर्यन के पास पहुंचे। बच्चे ही उसे उठाकर अस्पताल ले गए।


एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखकर साफ हो गया है कि आर्यन की मौत एक हादसे के दौरान हुई।

- स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
पड़ोसी गौरव ने बताया कि देर शाम जब परिजन स्कूल सीसीटीवी फुटेज मांगने गए तो साढ़े दस बजे से पौने ग्यारह तक की फुटेज ही गायब थी। स्कूल प्रबंधन उन्हें फुटेज नहीं देना चाह रहा था। घटना के बाद भी स्कूल के टीचर बच्चे को उठाकर नहीं ले गए। बच्चों से ही उसे उठवाया। इस वजह से आर्यन को अस्पताल लेकर जाने में देरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed