फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Animal traders prey to robbers boarded the truck lakh

ट्रक में सवार लुटेरों ने पशु व्यापारियों से लूटे सात लाख

Mon, 29 Aug 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर Updated Mon, 29 Aug 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Animal traders prey to robbers boarded the truck lakh
अपराध - फोटो : अमर उजाला
खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर मार्ग पर दस टायरा ट्रक में सवार करीब आठ बदमाशों ने तमंचों के बल पर हापुड़ के पशु व्यापारियों से सात लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर एक व्यापारी को सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया और उनके हाथ पैर बांधकर पीड़ितों को खेत में छोड़कर फरार हो गए। भोजपुर पुलिस कैंटर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


हापुड़ कोतवाली अंतर्गत न्यू भट्टा पट्टी निवासी फैसल, जावेद, शहजाद, कल्लू, चांद, बिलाल, साजिद पशु व्यापारी हैं। रविवार को बड़ौत (बागपत) में पशुओं की पैठ लगती है। रविवार तड़के करीब 5.30 बजे सातों व्यापारी कैंटर में बड़ौत जा रहे थे।
विज्ञापन


व्यापारियों ने सात लाख रुपये दो हिस्सों में बांटकर रखे थे। खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर मार्ग पर भोजपुर थाने की चूड़ियाला चौकी अंतर्गत मोहिउद्दीनपुर बार्डर पर ओवर टेक दस टायरा ट्रक सवार बदमाशों ने कैंटर रोक लिया। ट्रक से करीब आठ बदमाश उतरे और सभी व्यापारियों को तमंचा दिखाकर आतंकित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों ने बताया कि लुटेरों के पास तमंचे थे। बदमाशों ने व्यापारियों से मारपीट कर सात लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर व्यापारी जावेद को सिर में तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया।

इसके बाद बदमाशों ने खेत में ले जाकर व्यापारियों के उन्हीं के कपड़ों से हाथ पैर बांध दिए और फरार हो गए। किसी तरह फैसल ने बंधन मुक्त होकर सभी के हाथ पैर खोले और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।


एसओ राजेश शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कैंटर चालक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वारदात से पहले कैंटर चालक ने कई बार किसी से फोन पर बातचीत की थी और कैंटर की लोकेशन बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed