फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Amarpal Kalktret arrived by car, the police inspector put a reprimand

कार से कलक्ट्रेट पहुंचे अमरपाल, थानेदार ने सिपाही को लगाई फटकार

Sat, 28 Jan 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 28 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Amarpal Kalktret arrived by car, the police inspector put a reprimand
कार - फोटो : अमर उजाला

सिंबल लेने पहुंचे एक प्रत्याशी अपनी कार समेत ही कलक्ट्रेट परिसर के अंदर तक चले गए। इस पर कविनगर थाना प्रभारी ने प्रत्याशी की कार को रुकवाया और उनकी कार को कलक्ट्रेट के बाहर करवा दिया। इसके साथ ही थानेदार ने वहां तैनात एक सिपाही को जमकर हड़काया।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार दोपहर की है। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी अमरपाल शर्मा सिंबल लेने अपनी कार से कलक्ट्रेट परिसर में घुस गए। मेन गेट पर तैनात करीब 20 पुलिसकर्मियों ने भी उनकी कार को नहीं रोका।
विज्ञापन


जबकि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार किसी भी प्रत्याशी का वाहन कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश नहीं कर सकता। मेन गेट पार करके प्रत्याशी की कार जब सूचना विभाग के बाहर बने बैरियर पर पहुंची, तभी कविनगर इंस्पेक्टर हेमंत राय अपने हमराहों के साथ वहां आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक प्रत्याशी की कार को कलक्ट्रेट के अंदर देखकर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। प्रत्याशी को नमस्कार करने के साथ ही उन्होंने बेरियर पर तैनात सिपाही को डांटा। सिपाही ने भी इस पर ऐतराज जताया। सिपाही का कहना था कि मेन गेट पर ही प्रत्याशी की कार को रोका जाना चाहिए था।

खुद आप भी प्रत्याशी को नमस्कार कर रहे हैं, ऐसे में वह भला कैसे उनकी कार को रोकता। इस पर थानेदार ने सिपाही को हड़काना शुरू कर दिया। जरा ही देर में कई पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए और उन्होंने किसी प्रकार थानेदार को शांत कराया।


दो पुलिसकर्मियों को इस प्रकार भिड़ता देख अमरपाल शर्मा चुपचाप कार से उतरकर पैदल ही कलक्ट्रेट के अंदर चले गए। बाद में अमरपाल की कार को सूचना विभाग के पास बने बेरियर से ही वापस बाहर भेज दिया गया।

इस मामले में अमरपाल शर्मा का कहना था कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनकी कार कलक्ट्रेट के अंदर नहीं आ सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed