{"_id":"5867e2714f1c1b445ceed474","slug":"akhilesh-yadav-s-supporters-burnt-posters-shivpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश समर्थकों ने फूंके शिवपाल यादव के पोस्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अखिलेश समर्थकों ने फूंके शिवपाल यादव के पोस्टर
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव के पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद रामगोपाल यादव का निष्कासन भले रद्द कर दिया हो, मगर उससे पहले अखिलेश समर्थकों ने मुलायम सिंह यादव और शिवपाल का जमकर विरोध किया।
विज्ञापन
राजनगर स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर और राजेंद्र नगर में युवा कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव के पोस्टर जलाए। उन्होंने ‘आई एम विद अखिलेश’ के नारे भी लगाए। सपा छात्र सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष ठाकुर विक्की सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
उनका कहना था कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का निष्कासन गलत निर्णय है। उन्होंने अखिलेश यादव को पार्टी की सत्ता सौंपे जाने और प्रत्याशी तय करने का अधिकार दिए जाने की भी मांग की। हालांकि दोपहर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश और रामगोपाल यादव की वापसी की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
प्रदर्शन में इस मौके पर गुड्डू यादव, अंशु ठाकुर, उपेंद्र यादव, अनिल सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, जसवंत सिंह, सागर आदि मौजूद रहे। युवजन सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज पंडित और लोहिया वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रांत पंडित के नेतृत्व में शनिवार सुबह 11 बजे कैंडल मार्च निकाला गया।
पार्टी कार्यालय से शुरू हुआ कैंडल मार्च कलक्ट्रेट पर मीडिया सेंटर तक पहुंचा। इस दौरान सत्यप्रकाश कंसल, इमरान, रिजवान, निसार, उपेंद्र यादव, गुड्डू यादव, जग्गी सिंह केवट, प्रवीन गर्ग, मोनू चौहान, सलीम खान, मुस्तकीम, वरुण चानना मौजूद रहे।
रोडवेज बसों पर लगे पोस्टर फाड़े गए
कार्यकर्ताओं ने साहिबाबाद बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज की अनुबंधित बसों पर लगे प्रदेश सरकार की योजनाओं के पोस्टर फाड़ डाले। स्थानीय कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने अखिलेेश यादव जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
हालांकि एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि सरकारी योजनाओं के लिए बसों में पोस्टर लगाने के लिए दो माह का अनुबंध हुआ था। एक कंपनी ने यह कांट्रेक्ट दिया था। अनुबंध खत्म हानेे पर कंपनी के कर्मचारियों ने पोस्टरों को हटाया है।
.
अखिलेश समर्थकों ने लगाया जाम, आगजनी की कोशिश
अखिलेश समर्थकों ने शनिवार को लोनी तिराहे पर रोड जाम कर प्रदर्शन किया। समर्थकों ने आगजनी का प्रयास भी किया। बाद में निष्कासन वापस लेने पर सभी ने खुशी जताई।
सुबह करीब साढ़े नौ बजे सपा नेता असद अली समर्थकों के साथ पैदल मार्च करते हुए राशिद अली गेट से लोनी तिराहे पर पहुंचे और समर्थकों के साथ रोड जाम कर मुख्यमंत्री के निष्कासन का विरोध किया।
इस दौरान कुछ समर्थकों ने टायर जलाकर आगजनी का प्रयास किया, लेकिन प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। इस दौरान हाजी आकिल, इंशाद कुरैशी, कमरुद्दीन सैफी मौजूद रहे।
उधर, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 स्थित सद्भावना सोसायटी में शनिवार को आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और सपा नेता विनोद चौधरी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पार्टी में वापसी पर लड्डू बांटे। इस दौरान मनोज भाटी, आदेश शर्मा, संजय दूबे, सुनील पुरी, विमल शर्मा, संजय राणा, अजय शर्मा, देव चौधरी मौजूद रहे।