{"_id":"58d2a3104f1c1b996e1a2333","slug":"air-force-s-assistant-garrison-engineer-imprisoned-for-four-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स के असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर को चार साल कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरफोर्स के असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर को चार साल कैद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
न्यायालय
- फोटो : file photo
एयरफोर्स स्टेशन सरसावा में हुए रिश्वत मामले में दोषी करार दिए गए असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर को विशेष सीबीआई कोर्ट ने चार साल कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
बता दें कि विशेष सीबीआई कोर्ट ने 13 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपी सहारनपुर एयरफोर्स स्टेशन सरसावा के असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर यशपाल सिंह को दोषी करार दिया था। 12 नवंबर 2010 को कांट्रेक्टर अशोक कुमार ने सीबीआई से शिकायत की थी कि एयरफोर्स में किए गए काम के बिल भुगतान कराने के लिए यशपाल सिंह उनसे रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन
सीबीआई ने 15 मार्च 2010 को 13 हजार रुपये रिश्वत लेते यशपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।