फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Adventure: getting off at warp browning bride, try to loot

दुस्साहस: विदा हो रही दुल्हन पर ताना तमंचा, लूट की कोशिश

Sun, 25 Sep 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 25 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Adventure: getting off at warp browning bride, try to loot
अपराध - फोटो : अमर उजाला

कैला भट्ठा में रविवार देर शाम तब हड़कंप मच गया, जब सरफिरे युवकों ने विदा हो रही दुल्हन पर तमंचा तानकर लूटपाट की कोशिश की। पब्लिक ने दो युवकों को दबोचकर धुना और उन्हें पुुलिस के सुपुर्द कर दिया, जबकि तीन फायरिंग कर भाग गए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


दुल्हन के परिजनों ने बताया कि उनके परिवार में दो लड़कियों की शादी थी। एक लड़की की बारात बुलंदशहर से आई थी, उसकी शाम को विदाई हो गई। दूसरी लड़की की बारात विजयनगर से आई थी, शाम करीब सात बजे उसकी विदाई हो रही थी। इसी दौरान चार-पांच युवक वहां आए और कार में बैठ रही दुल्हन पर तमंचा तान दिया। इससे वहां खलबली मच गई।
विज्ञापन


लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने तमंचे से फायर कर दिया। तीन तो भाग गए, जबकि दो आरोपियों को दबोच लिया गया। इसकी सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दुल्हन के परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक ज्वैलरी लूटने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में भी लोगों ने उन्हें घूमते हुए देखा था। इस संबंध में एसएचओ कोतवाली धीरेंद्र यादव का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। दो पक्षों में मारपीट का मामला है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उन्होंने फायरिंग किए जाने से इंकार किया है।


पुलिस चौकी से हुई दुल्हन की विदाई
घटना के बारे में पूछने के लिए पुलिस ने दुल्हन को भी कैलाभट्टा चौकी बुलाया था। उसके बयान लिए गए, इसके बाद परिजनों ने उसे पुलिस चौकी से ही विदा किया। बाद में परिजन नगर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed