फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   accused's health deteriorated in prison, police flew senses

हवालात में बिगड़ी आरोपी की तबीयत, पुलिसकर्मियों के उड़े होश

Sat, 28 Jan 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 28 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
accused's health deteriorated in prison, police flew senses
हवालात - फोटो : demo pic

कविनगर थाने में ठगी के आरोप में हिरासत में लिए गए एक युवक की तबीयत बिगड़ गई, जिससे पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे संजयनगर सेक्टर-23 स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


हिरासत में लिए गए युवक पर गोविंदपुरम स्थित एक प्लाट के बैनामे में करीब पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस मामले में राकेश निवासी गोविंदपुरम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


कविनगर पुलिस ने आरोपी को शनिवार सुबह हिरासत में लिया और थाने ले आई, जहां उससे गोविंदपुरम चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी को हार्ट प्रॉब्लम हुई और आरोपी ने चौकी इंचार्ज को इस बारे में बताया। पहले तो इस हालत में भी पुलिसकर्मी उससे पूछताछ करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो   पुलिस उसे पीसीआर से संयुक्त जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने चेक किया तो उसका बीपी बढ़ा हुआ था।इस मामले में जब आरोपी के परिवार को जानकारी हुई तो उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी दी थी युवक हाई बीपी का मरीज है।

इसके बाद भी पुलिस ने उसे पूछताछ के बहाने टॉर्चर किया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed