फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of firing and firing at home

घर में घुसकर फायरिंग करने का आरोप

Sat, 01 Apr 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद Updated Sat, 01 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Accused of firing and firing at home
गन शॉट
 कैला भट्टा के रहने वाले व्यक्ति का आरोप है कि उसके बेटी के ससुराल के लोगों ने उनके घर में घुसकर फायरिंग की है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित कैला भट्टा में परिवार के साथ रहते हैं।

उन्होंने बताया कि आठ साल पहले बेटी की शादी कालोनी के ही रहने वाले एक युवक से की थी। शादी के कुछ साल बाद पता चला कि बेटी के पति का किसी दूसरी महिला से संबंध है और उसने उससे कोर्ट मैरिज की हुई है।
विज्ञापन


इसके बाद से बेटी और उसके पति के बीच झगड़ा होने लगा। दो माह पहले बेटी मायके आ गई। मायके आने के बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे लेने के लिए उसके घर आए, लेकिन वह पति के साथ नहीं रहना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को उसके ससुराल पक्ष के लोग एक बार फिर उन्हें लेने के लिए आए थे। उन्होंने जाने से मना किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके घर में सात-आठ राउंड फायरिंग की।


साथ ही जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने कैला भट्टा चौकी पर मामले की तहरीर दी। वहीं, एसपी सिटी सलमान ताज का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed