{"_id":"5772c3ab4f1c1b5f1879be83","slug":"abducted-robbed-car-arrested-six-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर लूटी करा, छह घंटे में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा कर लूटी करा, छह घंटे में गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादलपुर में कार सवार पांच बदमाशों ने फाइनेंस एडवाइजर को अगवा कर कार लूट ली और उन्हें दादरी में फेंक दिया। हालांकि प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन लुटेरों को मसूरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचकर उनसे कार भी बरामद कर ली, जबकि दो बदमाश भाग गए।
वारदात सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुई। वसुंधरा सेक्टर-7 निवासी फाइनेंस एडवाइजर महेश झा कार में बादलपुर से लौट रहे थे। बिसरख में चौराहे के पास वह कार से उतरकर मोबाइल पर बात करने लगे।
तभी कार में आए पांच बदमाशों ने हथियारों के बल उन्हें कार समेत अगवा कर लिया। तीन बदमाश उनकी कार में बैठ गए, जबकि दो दूसरी कार में थे। लुटेरों ने दादरी ले जाकर उन्हें फेंक दिया और कार-मोबाइल लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन
मंगलवार तड़के करीब चार बजे मसूरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बदमाशों को दबोच लिया और उनसे कार बरामद कर ली। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में रविंद्र गुप्ता निवासी हापुड़, कुणाल और अजय नरौरा बुलंदशहर के रहने वाले हैं।
इनके दो साथी सूरज और मोहित निवासी लोनी भागे हुए हैं। गैंग लीडर रविंद्र डीयू से बीकॉम सेकेंड ईयर तक पढ़ा है। वह इन दिनों प्रॉपर्टी डीलिंग करता था। लूट के मामले में वह 2008 में कविनगर और 2010 में सिहानी गेट से जेल भी जा चुका है।
दोस्त को गिफ्ट करने के लिए लूटी थी कार: रविंद्र ने बताया कि उसने यह कार अपने दोस्त सूरज को गिफ्ट करने के लिए लूटी थी। सूरज पर कार नहीं है। सोमवार रात वह पांचों शराब पी रहे थे। सूरज ने कहा था कि उस पर भी कार होनी चाहिए। तभी वह कार लूटने निकल गए। आरोपियों ने बताया कि कार लूटने के बाद वह इधर-उधर घूमते और खाते-पीते रहे।
सीमा विवाद में उलझी रही नोएडा पुलिस: मसूरी पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद मनीष झा पहले दादरी थाने पहुंचे, वहां से उन्हें बादलपुर भेज दिया गया। बादलपुर पुलिस ने उन्हें बिसरख भेजा। उधर, नोएडा पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही, इधर मसूरी पुलिस ने लुटेरे दबोच लिए।
बाइकर्स ने लूटा बैग, स्कूटी सवार मां-बेटी घायल
बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार शाम वैशाली सेक्टर-4 पुलिया पर स्कूटी सवार महिला से बैग लूट लिया। छीना-झपटी के दौरान महिला और उसकी बेटी स्कूटी से गिरकर घायल हो गईं। उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
वैशाली सेक्टर-4 निवासी मृदुल अवस्थी एडवोकेट यहां पत्नी दीप्ति (40)और बेटी मोलिका(16) के साथ रहते हैं। मंगलवार शाम करीब चार बजे दीप्ति बेटी मोलिका के साथ स्कूटी पर इंदिरापुरम निवासी अपनी सहेली से मिलने जा रही थीं।
दीप्ति स्कूटी चला रही थीं जबकि बेटी पीछे बैठी थी। वैशाली सेक्टर-4 पुलिया पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनके कंधे पर लटके बैग पर झपट्टा मारा। छीना झपटी में स्कूटी अनियंत्रित होकर पुलिया पर गिर गई। तभी बदमाश बैग लूटकर इंदिरापुरम की ओर भाग गए।
दीप्ति के सिर में काफी चोटें आईं जबकि मोलिका भी मामूली चोटिल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने दीप्ति को वैशाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दीप्ति ने बताया कि बैग में तीन मोबाइल और अन्य सामान था। एसएचओ इंदिरापुरम का कहना है कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
नहर में गिरने से बची स्कूटी
गनीमत रही कि घटना के दौरान स्कूटी की स्पीड कम थी। अगर स्कूटी तेज होती तो अनियंत्रित होकर नहर में गिर सकती थी। वहीं दीप्ति ने हेलमेट लगाया होता, तो सिर में कम चोट लगती।
जीपीएस से खुद खोजी चोरी गई कार
वैभव खंड स्थित लोटस पौंड सोसायटी के सामने से चोरी हुई कार मंगलवार को दिल्ली के मंडावली से बरामद कर ली गई। पुलिस की मदद नहीं मिलने पर पीड़ित ने कार में लगे जीपीएस की मदद से खुद ही कार खोज निकाली।
गुड़गांव निवासी गौरव शनिवार को लोटस पौंड निवासी अपने रिश्तेदार के घर आए थे। रविवार शाम को घर जाने के लिए बाहर आए तो देखा कि सोसायटी के बाहर खड़ी उनकी कार गायब है। जीपीएस पर कार की लोकेशन दिल्ली के गाजीपुर आई।
उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी, मगर दो दिन तक पुलिस ने उनकी मदद नहीं की। मंगलवार को जीपीएस की मदद से गौरव दोस्तों संग कार तक पहुंच गए। कार मंडावली में खड़ी थी।
हालांकि गौरव के बताने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद कार उनके हवाले कर दी। गौरव ने बताया कि चोर दो बार कार को शिप्रा मॉल भी लेकर आए, मगर पुलिस उन्हें नहीं पकड़ सकी। उधर, सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आयी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।