फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ड्रग डिपार्टमेंट ने तीन मेडिकल स्टोर का लाइेंसस किया निरस्त-Ghaziabad city

ड्रग डिपार्टमेंट ने तीन मेडिकल स्टोर का लाइेंसस किया निरस्त-Ghaziabad city

Sun, 15 Apr 2018 05:40 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
ड्रग डिपार्टमेंट ने तीन मेडिकल स्टोर का लाइेंसस किया निरस्त-Ghaziabad city
ड्रग डिपार्टमेंट ने तीन मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त किया
विज्ञापन


गाजियाबाद। मौके पर फार्मासिस्ट न होने व नियमों की अनदेखी करने पर ड्रग विभाग ने तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को निरस्त कर दिया है। जबकि चार मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को निलंबित कर आख्या मांगी है। विभाग ने 20 मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण कर दवाओं के नमूने भरे हैं।

प्रदेश सरकार ने मेडिकल स्टोर को संचालित करने के लिए फार्मासिस्ट की अनिवार्यता कर रखी है। ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने बताया विभाग ने नियमों का पालन न करने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को निरस्त व चार स्टोर का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इन स्टोर पर जब टीम ने निरीक्षण किया तो मौके पर फार्मासिस्ट नहीं मिला। इसलिए टीम ने मोदीनगर के सर्वोत्तम मेडिकल स्टोर, मसूरी स्थित यामीन मेडिकोज और विजय नगर स्थित जगदंबा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त किया है। वहीं, राजनगर के तोमर मेडिकल स्टोर, डासना केविहाना मेडिकोज, लोनी के आमिर मेडिकल स्टोर और दुहाई के एचएलएम मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा टीम ने संजय नगर स्थित सरकारी अस्पताल से दवाओं के नमूने लिए हैं। टीम ने अन्य जगहों से 12 सैंपल व फैक्ट्रियों से तीन सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed