फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से रेप

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से रेप

Mon, 26 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से रेप
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से रेप
विज्ञापन

साहिबाबाद। दिल्ली की निजी कंपनी में काम करने वाली एक युवती से युवक ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी युवती को दोस्त से मिलाने के बहाने पसौंडा ले आया था। युवती का आरोप है कि युवक ने उसके अश्लील फोटो लिए और अब शिकायत करने पर फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। रविवार को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर साहिबाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी फरार है।

दिल्ली की एक कालोनी में पीड़िता परिवार के साथ रहती है। वह दिल्ली की ही एक कंपनी में काम करती है। उसका आरोप है कि कंपनी में साथ काम करने वाले युवक से उसकी दोस्ती थी। शुक्रवार को युवक उसे पसौंडा निवासी एक दोस्त से मिलवाने का झांसा देकर साथ लाया और एक कमरे में ले गया। यहां उसने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि इस बीच आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो ले ली और अब सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा। पीड़िता के परिजनों से शनिवार देर रात साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ साहिबाबाद राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने लक्ष्मीनगर निवासी मोहम्मद महमूद के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed