फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लाइक्स के नाम पर अधिवक्ता से 7 लाख ठगे

लाइक्स के नाम पर अधिवक्ता से 7 लाख ठगे

Thu, 13 Jul 2017 01:15 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
लाइक्स के नाम पर अधिवक्ता से 7 लाख ठगे
लाइक्स के नाम पर अधिवक्ता से ठगे सात लाख
विज्ञापन

इंदिरापुरम क्षेत्र में सोशल साइट पर लाइक्स के नाम पर एक अधिवक्ता से सात लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि एक कंपनी चलाने वाले चार लोगों ने उन्हें सात रुपये प्रति लाइक के हिसाब से रोजाना पांच हजार रुपये कमाने का लालच दिया था।

पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर इंदिरापुरम थाने में चारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर-11 निवासी दीपक कुमार पेशे से अधिवक्ता हैं और वह गाजियाबाद कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि गोल्फ कोर्स रेजिडेंट्स द्वारका सेक्टर-19 दिल्ली निवासी अनिल दीक्षित के जरिए उनकी मुलाकात मनीषा नाम की महिला से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीषा ने उसे बताया कि सेक्टर-62 नोएडा मेें उनकी सोशल मीडिया नेटवर्क कंपनी है। जो मोबाइल पर एडवरटाइजमेंट का काम करती है। इस कंपनी से जो जुड़ते हैं, उन्हें इसका लाभ मिलता है।

इसके बाद अनिल दीक्षित के जरिए उनकी मुलाकात इसी कंपनी के निखिल और शुभम से भी हुई। सभी गोल्फ कोर्स रेजिडेंट्स द्वारका सेक्टर-19 दिल्ली के रहने वाले हैं। दीपक का कहना है कि इन लोगों ने उन्हें मोबाइल पर लाइक करके रोजाना पांच हजार रुपये कमाने का लालच दिया।

इसके बदले उन्हें 56 हजार रुपये देकर एक आईडी बनवाने को कहा गया। वह उनके झांसे में आ गए। आरोप है कि चारों आरोपी एक फर्जी आईडी बनाकर खुद क्लिक करके उन्हें प्रलोभन देते रहे।

आरोप है कि लालच देकर उन लोगों ने उनसे कई किश्तों में सात लाख रुपये अपनी कंपनी के खाते में जमा करा लिए। इसके बाद कंपनी के खाते से सभी रुपये अपने-अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। ठगी का पता न चले, इसके लिए लाइक्स के बदले कुछ रुपये उन्हें देते रहे।

जब रुपये मिलने बंद हो गए और चारों से संपर्क नहीं हुआ तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। जांच करने पर पता चला चारों ने जालसाजी करके उनके साथ ठगी की है।


इंदिरापुरम एसएचओ सुशील कुमार दुबे का कहना है कि ठगी के मामले में कंपनी चलाने वाले चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed