फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिम संचालक को पीटा

युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिम संचालक को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिम संचालक को पीटा
छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिम संचालक को पीटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने जिम संचालक को जमकर पीटा। पीड़ित ने कविनगर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गोविंदपुरम निवासी योगेश सिरोही आरडीसी स्थित गौड़ मॉल में जिम चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कविनगर थानाक्षेत्र निवासी एक युवती उनके यहां जिम में आती है। आरोप है जिम के चार युवक पिछले एक सप्ताह से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के नहीं मानने पर युवती ने युवकों की शिकायत जिम संचालक से की। शिकायत पर योगेश ने चारों युवकों को जिम से निकाल दिया और कहा कि वह आगे से यहां न आएं। इस बात से नाराज युवकों ने 16 मई को अन्य दो और साथियों के साथ मिलकर योगेश पर हमला बोल दिया और जमकर पिटाई की। बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी आरोपियों ने गाली गलौज व अभद्रता की और धक्का मारकर भगा दिया। पीड़ित ने 100 नंबर पर शिकायत की। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। कविनगर थाना प्रभारी का कहना है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed