फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फरार आरोपी और कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज-Ghaziabad city

फरार आरोपी और कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज-Ghaziabad city

Sat, 14 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
फरार आरोपी और कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज-Ghaziabad city
फरार आरोपी व कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

गाजियाबाद। सरेंडर करने आए आरोपी के कोर्ट परिसर से भागने के मामले में कविनगर पुलिस ने आरोपी और कोर्ट मोहर्रिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है। मामले में लापरवाही के चलते कांस्टेबल पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।

फरार आरोपी राजस्थान के दौसा का रहने वाला ज्ञान सिंह है। लोनी बार्डर थाने में उसके खिलाफ आईपीसी की धारा-420 और 120 बी में केस दर्ज है। 2015 में उसे कोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन वह तारीख पर नहीं आ रहा था। करीब पांच माह पूर्व कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। पिछले बुधवार को वह अदालत में सरेंडर करने गया था। उसे उम्मीद थी कि वारंट री-कॉल हो जाएंगे। जब ऐसा नहीं हुआ तो वह पुलिस कस्टडी से भाग गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद कविनगर थाने में फरार आरोपी ज्ञान सिंह और कोर्ट मोहर्रिर योगेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। कविनगर थाने से एसएसपी को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed