{"_id":"5a19c7184f1c1b76678bd8e9","slug":"71511638808-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक स्टूडेंट का शव पेड़ से लटका मिला-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीटेक स्टूडेंट का शव पेड़ से लटका मिला-Ghaziabad city
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नर्सरी में लटका मिला बीटेक स्टूडेंट का शव
गाजियाबाद। बीटेकस्टूडेंट का शव शनिवार को मसूरी की एक नर्सरी में पेड़ से लटका मिला। डासना पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर शव लटका होने की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस इसे सुसाइड का मामला बता रही है।
मूलरूप से शिवपुर जैठनिया गाजीपुर के रहने वाले कमला सिंह यादव का बेटा बिजेंद्र यादव (22) आर्यन कालेज का बीटेक स्टूडेंट था। पुलिस के मुताबिक वह इंदरगढ़ी के मोहल्ला दोजनिया में किराए पर रहता था और बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। बिजेंद्र का शव शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे डासना चौकी के पास पहलवान नर्सरी में एक पेड़ से लटका मिला। नर्सरी के कार्यरत कर्मचारी रमेश के मुताबिक सुबह करीब साढ़े सात बजे कुछ ग्राहक पौधे लेने आए तो वह उन्हें पौधे दिखाने लगा। इसी दौरान उसकी नजर पीपल के पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। उसने तत्काल नर्सरी मालिक मुस्तफा को सूचना दी और उन्होंने पुलिस को खबर की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएचओ मसूरी सतेंद्र प्रकाश का कहना है कि प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला लग रहा है। मौत के कारण की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।