फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   700 meters found 32 illegal billboards

700 मीटर की दूरी में मिले 32 अवैध होर्डिंग

Sat, 17 Dec 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 17 Dec 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
700 meters found 32 illegal billboards
अवैध होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन फर्मों ने अवैध होर्डिंग्स और यूनिपोल से शहर को पाट दिया है। फर्मों की इस मनमानी के खिलाफ शनिवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अभियान चलाया तो महज 700 मीटर की दूरी में 32 अवैध होर्डिंग्स लगे मिले। निगम ने इन्हें ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन


शनिवार को संयुक्त नगरायुक्त एसके तिवारी, उप नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त के नेतृत्व में होर्डिंग्स के खिलाफ यह अभियान हापुड़ तिराहे से शुरू किया गया। संयुक्त नगरायुक्त ने बताया कि एक विज्ञापन फर्म ने बिना अनुमति के ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर की दीवार पर करीब 150 मीटर लंबा होर्डिंग लगा रखा था।
विज्ञापन


फर्म ने फ्लाईओवर पर लोहे का भारी भरकम स्ट्रक्चर भी लगा रखा था। निगम का प्रवर्तन दल करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद इस होर्डिंग को हटा पाया। इसके बाद ठाकुरद्वारा तिराहे से सेठ मुकुंदलाल कालेज तक अभियान चलाकर 32 अवैध होर्डिंग्स और कैंटीलीवर काटे गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान एक सप्ताह तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होर्डिंग्स काटने के दौरान झगड़े की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। एसपी सिटी सलमान ताज भी अभियान में रहे। इस दौरान कर अधीक्षक सुधीर शर्मा, एसके गौतम, बेचन प्रसाद, जोनल अधिकारी सुनील राय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed