फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अधिवक्ता से 23 हजार रुपये की ठगी

अधिवक्ता से 23 हजार रुपये की ठगी

Sun, 16 Dec 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता से 23 हजार रुपये की ठगी
अधिवक्ता से 23 हजार रुपये की ठगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। सूर्या एंकलेव निवासी अधिवक्ता छबीला यादव ने कविनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे उन्होंने अपने जूनियर मोहित पंचार को एक दोस्त के आईसीआईसीआई बैंक के खाते में 23 हजार रुपये जमा करने के लिए भेजा था। मोहित ने मशीन में रुपये डाल दिए, लेकिन रुपये जमा करने की कोई रशीद प्राप्त नहीं हुई। उनके पीछे खड़े युवक ने तीन चार बार अपना एटीएम डाला और उस रकम को लेकर भाग गया। युवक के निकलते ही मोहित को कुछ शक हुआ। उसने युवक को बाहर निकलकर देखा तब तक वह भाग चुका था। मामले की सूचना तत्काल अधिवक्ता छबीला यादव को दी। वह अन्य अधिवक्ताओं के साथ बैंक पहुंचे और डायल-100 को कॉल की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई है, जिसमें आरोपी युवक मोहित पंवार से बात करता नजर आ रहा है। अधिवक्ता ने अज्ञात युवक के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज मंगवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed