{"_id":"5b24f96a4f1c1baf6e8b860a","slug":"61529149802-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध उगाही की कोशिश करते हुए फर्जी पालिकाकर्मी को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध उगाही की कोशिश करते हुए फर्जी पालिकाकर्मी को दबोचा
Updated Sat, 16 Jun 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
अवैध उगाही करता फर्जी पालिकाकर्मी को दबोचा
खोड़ा। एक निर्माणाधीन मकान के मालिक को नगरपालिका का डर दिखाकर अवैध उगाही करने की कोशिश कर रहे फर्जी पालिकाकर्मी को नगरपालिका अधिकारियों ने दबोचा है। आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस अभी पीड़ित की शिकायत का इंतजार कर रही है।
शिव विहार कॉलोनी में सुशील कुमार गुप्ता अपना मकान बना रहे हैं। इनके निर्माणाधीन मकान पर सुशील के पास दो युवक आए और अपने को नगरपालिका का कर्मचारी बताकर उनसे मकान बनाने के बदले पैसों की मांग करने लगे। सुशील को युवकों पर शक हुआ तो उन्होंने नगरपालिका में फोन कर इसकी जानकारी ली। नगरपालिका ने किसी कर्मचारी को भेजने से इनकार किया। शाम सात बजे एक युवक जैसे ही सुशील कुमार के पास पैसे लेने आया तो नगरपालिका की टीम ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। एएसएचओ ध्रर्मेन्द्र कुमार ने बताया अभी उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत आती है तो एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने बताया कि सुशील कुमार ने अवैध उगाही को लेकर नगरपालिका को अवगत करवाया था। जिसके बाद नगरपालिका कर्मचारियों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।