फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सीएम ने फटकार लगाई..अफसरों को शिकायतें याद आईं

सीएम ने फटकार लगाई..अफसरों को शिकायतें याद आईं

Tue, 27 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
सीएम ने फटकार लगाई..अफसरों को शिकायतें याद आईं
सीएम ने फटकार लगाई...अफसरों को शिकायतें याद आईं
विज्ञापन

जन शिकायतों के निपटारे को लेकर लापरवाही बरत रहे जीडीए को सीएम योगी आदित्यनाथ ने फटकार क्या लगाई, अब अफसर शिकायतों के निपटारे में जुट गए हैं। जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने अलग-अलग जोन की शिकायतों के तत्काल निपटारे के लिए संबंधित अफसरों की जिम्मेदारी तय कर दी है।

निपटारे के लिए जीडीए वीसी ने समय सीमा भी निर्धारित कर दी है। करीब एक सप्ताह पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद समेत कई जिलों के नगर निगम और जीडीए में जन शिकायतों के निपटारे में हो रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन


सीएम के गुस्से को देखते हुए उपरोक्त सभी निकाय और जीडीए के वरिष्ठ अफसरों से जवाब तलब किया गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ की फटकार का असर अब जीडीए में देखने को मिल रहा है। जन शिकायतों की धूल फांक रही फाइलों को अब साफ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर शिकायतें अप्रैल-मई माह के दौरान की हैं। जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने जोनवार शिकायतों के निस्तारण का जिम्मा अब जोनवार ही प्रवर्तन प्रभारियों को सौंपा है।

जीडीए वीसी ने कहा है कि सभी शिकायतों का निस्तारण समय से कर दिया जाएगा। इसके बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

इस प्रकार पहुंची थी शिकायतें:
शिकायत की तारीख समस्या नामित अफसर
10 अप्रैल 2017 क्षेत्र में विभिन्न समस्याएं प्रभारी प्रवर्तन जोन-2
10 अप्रैल 2017 हर्षा बिल्डर के अत्याचारों के खिलाफ प्रभारी प्रवर्तन जोन-6
12 अप्रैल 2017 नवीनकुंज लोनी में मोबाइल टावर प्रभारी प्रवर्तन जोन-8
13 अप्रैल 2017 संजय नगर में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रभारी प्रवर्तन संबंधित जोन
25 अप्रैल 2017 महागुनपुरम में जल निकासी की समस्या चीफ इंजीनियर
01 मई 2017 राजेंद्र नगर में निगम की जमीन पर कब्जा प्रभारी प्रवर्तन जोन-7
11 मई 2017 नंदग्राम में पार्क पर अवैध कब्जा प्रभारी प्रवर्तन जोन-1
11 मई 2017 अर्थला इंद्रा एंक्लेव में विभिन्न समस्याएं ओएसडी
24 मई 2017 राजेंद्र नगर में प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियां प्रभारी प्रवर्तन जोन-7
01 जून 2017 ब्रज विहार में विभिन्न समस्याएं प्रभारी प्रवर्तन जोन-7
01 जून 2017 टीला शहबाजपुर लोनी में समस्याएं चीफ इंजीनियर
....
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed