फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   धोखाधड़ी कर फैक्ट्री मालिक को लगाया 80 लाख का चूना, एक गिरफ्तार

धोखाधड़ी कर फैक्ट्री मालिक को लगाया 80 लाख का चूना, एक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर फैक्ट्री मालिक को लगाया 80 लाख का चूना, एक गिरफ्तार
धोखाधड़ी कर फैक्ट्री मालिक को लगाया 80 लाख का चूना, एक गिरफ्तार
विज्ञापन


गाजियाबाद। कंपनी के फर्जी बिल काटकर मालिक को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि कंपनी के दो लोगों ने धोखाधड़ी करके 80 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा किया है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया है। बताया कि कंपनी आर्मी कैंटीन को सूट केश सप्लाई करती है।

मेरठ रोड स्थित डीकेवाई सेल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक रवि अग्रवाल और संजीव गर्ग ने सिहानीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करा जानकारी दी कि उनकी कंपनी में प्रशांत कुमार नाम का कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी करता है। उनके पास सेमसोनाइट साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड का सी एंड एफ है। कंपनी का गोदाम एमजीआर इंडस्ट्रियल एरिया में है। कंपनी के पास एक ई-मेल आई, जिसमें बताया कि जो माल भेजा गया है, उसका भुगतान कम किया गया। जब बिल चेक गए तो कंप्यूटर ऑपरेटर के खेल का पर्दाफाश हुआ। पांच केस के फर्जी बिल बनाए गए थे। जिसकी वजह से कंपनी को करीब 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ। सेमसोनाइट कंपनी के सर्विस रिप्रेजेंटेटिव नवीन कुमार ने कंप्यूटर ऑपरेटर से साठगांठ करके कंपनी के फर्जी बिल बनाकर कंपनी से चोरी करके माल बेचते रहे। चोरी किए गए माल को आबूलेन मेरठ निवासी सन्नी जैन को बेचते थे। पुलिस ने प्रशांत कुमार, नवीन कुमार और सन्नी जैन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संजीव गर्ग ने बताया कि कंपनी सूटकेस तैयार कर सप्लाई करती है। सिहानीगेट थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि प्रशांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed