फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कमिश्नर की पत्नी समेत चार लोगों के खाते से 1.65 लाख रुपये निकाले

कमिश्नर की पत्नी समेत चार लोगों के खाते से 1.65 लाख रुपये निकाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर की पत्नी समेत चार लोगों के खाते से 1.65 लाख रुपये निकाले
कमिश्नर की पत्नी समेत 4 के खातों से उड़ाए 1.65 लाख
विज्ञापन

साहिबाबाद। साइबर ठगों का आतंक टीएचए में बढ़ता जा रहा है। ठगों ने इन्कम टैक्स अधिकारी की पत्नी समेत चार लोगों के खाते से करीब 1.65 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ितों ने संबंधित थानों में शिकायत की है।

कौशांबी के रत्नगिरी अपार्टमेंट में दिल्ली के सहायक इन्कम टैक्स कमिश्नर परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी के फोन पर बुधवार को आए मैसेज से तीन बार में खाते से 25 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व ही इलाके के एक एटीएम बूथ से कुछ रुपये निकाले थे। हो सकता है कि कैश निकाले जाने के दौरान उनके डेबिट कार्ड का क्लोन बना लिया गया हो। उधर, जयपुरिया सनराइज सोसायटी निवासी विमल प्रताप के मोबाइल पर बुधवार रात खाते से 15 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। वहीं, कौशांबी के भोवापुर में रहने वाले सूर्यकांत चौबे के खाते से बृहस्पतिवार सुबह चार बार में 45 हजार रुपये निकल गए। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-दो में रहने वाले पवन कुमार वर्मा के खाते से 80 हजार रुपये निकल गए। बुधवार सुबह उन्होंने मोबाइल पर मैसेज देखा तो उन्हें ठगी का पता चला। ठगों ने उनके खाते से सात बार में कैश निकाला। उन्होंने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया का उनके डेबिट कार्ड का क्लोन बनाकर 18 दिसंबर की रात दिल्ली के एटीएम से रुपये निकाले गए हैं। इंदिरापुरम एसएचओ नजीर अली ने बताया कि सभी मामलों में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed