{"_id":"5a5faa2b4f1c1b7d268b50ec","slug":"51516218923-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की मारपीट से परेशान महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की मारपीट से परेशान महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की मारपीट से परेशान महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
अमर उजाला ब्यूरो
मसूरी।
कुशलिया की रहने वाली एक महिला चार दिन से लापता है। महिला के परिजनों का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर अक्सर उससे मारपीट करता था। लापता हुई महिला के भाई ने बुधवार को मसूरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
बुलंदशहर के नीम स्याना निवासी चंद्रपाल ने बताया कि 2006 में उसकी बहन रजनी की शादी कुशलिया में छोटे लाल से हुई थी। उसकी दूसरी बहन की शादी भी उसी परिवार में हुई है। 14 जनवरी को उसकी दूसरी बहन रजनी के घर मिलने गई तो वह गायब मिली। रजनी के बेटे ने बताया कि मम्मी-पापा में झगड़े के बाद मम्मी कहीं चली गई है। रजनी के भाई ने जीजा पर रजनी से मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उधर, मसूरी एसएसआई संतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही महिला को तलाश लिया जाएगा।