फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सड़क हादसों में सेल्समैन व कंपनी कर्मचारी की मौत-Ghaziabad city

सड़क हादसों में सेल्समैन व कंपनी कर्मचारी की मौत-Ghaziabad city

Tue, 19 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में सेल्समैन व कंपनी कर्मचारी की मौत-Ghaziabad city
सड़क हादसों में सेल्समैन व कंपनी कर्मचारी की मौत
विज्ञापन


मसूरी। दो सड़क हादसों में पेट्रोल पंप सेल्समैन और प्रावइेट कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों हादसों में टक्कर मारने वाले वाहनों को जब्त कर एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

कुचेसर रोड चौपला, बाबूगढ़ (हापुड़) का रहने वाला पवन शर्मा (31) दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। सुबह करीब छह बजे वह चचेरे भाई संदीप के साथ बाइक पर दिल्ली से हापुड़ लौट रहे थे। एनएच-24 पर रॉयल कालेज के पास ओवरटेक कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉले ने उन्हें टक्कर मार दी और दोनों घायल हो गए। उन्हें संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पवन की मौत हो गई। संदीप को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने ट्रॉला जब्त कर लिया, जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने संदीप की तहरीर पर ट्रॉला चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरी ओर, सैन विहार, विजयनगर निवासी शौकिंद्र की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक शौकिंद्र इंद्रगढ़ी स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। रविवार की रात वह पेट्रोल पंप के सामने ही पैदल सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान एक एसयूवी कार ने टक्कर मार दी। घायल शौकिंद्र को कविनगर के सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई अनिल की तहरीर पर कार चालक मोहम्मद यामीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यामीन दिल्ली न्यू मुस्तुफाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने कार भी कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed