फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रेप का आरोपी गिरफ्तार-Cordination

रेप का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Sep 2018 05:52 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
रेप का आरोपी गिरफ्तार-Cordination
रेप करने वाला पकड़ा
विज्ञापन

गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक की एक सोसायटी में बर्थडे पार्टी में बुलाकर नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर, पीड़िता का आरोप है युवक ने उसकी वीडियो भी बना ली थी, जिसे वायरल करने की धमकी देकर अपने दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बुलंदशहर की रहने वाली पीड़ित किशोरी परिवार के साथ विजय नगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहती है। वह इलाके के एक स्कूल में ही कक्षा नौवीं में पढ़ती है। उसका आरोप है कि छह माह पहले उसकी ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी के रहने वाले इमरान नामक युवक से दोस्ती हुई थी। एक माह पूर्व इमरान ने उसे जन्मदिन की बर्थडे पार्टी देने के लिए क्रासिंग्स रिपब्लिक की एक सोसायटी में बुलाया, जहां उसने छात्रा के विरोध करने के बाद भी रेप किया। इमरान ने एक वीडियो भी बना लिया था। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार छात्रा से संबंध बना रहा था। पिछले दिनों आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह उसके दोस्तों के साथ भी संबंध बना ले, नहीं तो वह वीडियो को सोशल साइट्स पर वायरल कर देगा। मानसिक परेशानी से जूझ रही छात्रा ने इस बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने बृहस्पतिवार को इमरान के खिलाफ विजय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएचओ का कहना है कि पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed