{"_id":"5a68e5954f1c1b1d368b63a0","slug":"41516823957-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री के स्कूल की बस की टक्कर से बच्ची की मौत-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व मंत्री के स्कूल की बस की टक्कर से बच्ची की मौत-Ghaziabad city
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री के स्कूल की बस ने बच्ची को टक्कर मारी, मौत
मसूरी। सिकरोड़ा में घर के पास खेल रही साढ़े तीन साल की एक बच्ची को गोविंदपुरम के स्कूल की बस ने टक्कर मार दी। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। यह बस उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री बालेश्वर त्यागी के स्कूल की थी। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।
हादसा बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। सिकरोड़ा निवासी सुनील वाल्मीकि की साढ़े तीन वर्षीय बेटी वंशिका घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गोविंदपुरम स्थित पूर्व मंत्री के स्कूल दयानंद इंटर कालेज की बस वहां किसी बच्चे को छोड़ने पहुंची थी। वंशिका के परिजनों का आरोप है कि बच्चे को छोड़ने के बाद बस चालक ने एक दम तेज रफ्तार से बस चलाई और खेल रही वंशिका को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वंशिका उछलकर दूर जा गिरी। सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर बस को छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने विरोध जताया। आरोप है कि बस का ड्राइवर अनट्रेंड था। हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराकर बस को कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता सुनील की तहरीर पर पुलिस ने बस के आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पूर्व मंत्री बोले
घटना बेहद दुखद है। बच्ची की मौत से पीड़ा हुई। बस का ड्राइवर अनट्रेंड नहीं था। पड़ताल करके ही ड्राइवर को ड्यूटी पर रखा जाता है। सभी ड्राइवरों को एहतियात से बस चलाने के निर्देश भी दिए हुए हैं। - बालेश्वर त्यागी, पूर्व शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश