{"_id":"5a647f974f1c1b68268b5864","slug":"41516535703-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनवीर तेवतिया को मिली जमानत-Hapur","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनवीर तेवतिया को मिली जमानत-Hapur
Updated Sun, 21 Jan 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान नेता मनवीर तेवतिया को जमानत
गाजियाबाद। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए बवाल के मामले में दर्ज किए तीन मामलों में किसान नेता मनवीर तेवतिया को शनिवार को अग्रिम जमानत मिल गई। कोर्ट ने 30-30 हजार रुपये के दो-दो जमानती की शर्त पर तेवतिया को जमानत दी।
ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में जमीन का अधिग्रहण किए जाने के विरोध में किसानों ने हंगामा किया था, जिसमें किसान नेता मनवीर तेवतिया पहुंचे थे। इसके बाद इलाके में बवाल हो गया था। पुलिस ने मनवीर तेवतिया के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए थे। एक मामले में तेवतिया ने हाईकोर्ट से स्टे प्राप्त कर लिया था। तीन मामलों में अग्रिम जमानत के लिए तेवतिया के वकील ने एसीजेएम-1 की कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शुक्रवार को आदेश सुरक्षित रख लिया था। शनिवार को कोर्ट ने तेवतिया की अग्रिम जमानत स्वीकार कर ली। तेवतिया के वकील ने कोर्ट में जमानती भी पेश किए।