फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ऑनलाइन ठगी मामला-bulandshahr

ऑनलाइन ठगी मामला-bulandshahr

Sat, 01 Jul 2017 12:21 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी मामला-bulandshahr
सर्विस टैक्स रिटर्न से खुलेगी वेबवर्क की कुंडली
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी के मामले में सीबीआई जांच शुरू हो चुकी है। इसी बीच अनुराग गर्ग की कंपनी वेबवर्क की फाइलें खंगाली जा रही हैं। इसी कड़ी में सेंट्रल एक्साइज एवं सर्विस टैक्स विभाग से कंपनी की रिटर्न फाइल मांगी जा रही है।

बताया जा रहा है कि सेंट्रल एक्साइज विभाग से जुड़े कई अहम दस्तावेज सीबीआई के लिए जांच में अहम होंगे। इसमें रिटर्न फाइल से कंपनी के कुल कारोबार का पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन


सर्विस टैक्स विभाग के रिकार्ड में कंपनी पांच अक्तूबर 2016 को महज एक लाख रुपये की पैड अप कैपिटल पर पंजीकृत हुई। कंपनी के पंजीकरण के वक्त अनुराग गर्ग का पैन कार्ड नंबर 03611601 और संदेश वर्मा कापैन नंबर 07590454 दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट्रल एक्साइज से जुड़े सूत्र बताते हैं कि दोनों पैन एवं डीआईएन नंबर पर करीब 500 करोड़ रुपये से ऊपर का लेनदेन हुआ जिस पर सर्विस टैक्स भी अदा किया गया। चौंकाने वाले बात यह है कि अनुराग गर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के कई दिन बाद भी कंपनी कारोबार करती रही।

इससे पता चलता है कि नोएडा पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद कंपनी के लेनदेन पर रोक नहीं लगाई। कंपनी का सर्वर व अन्य सिस्टम सीज करने के लिए काफी समय दिया गया, जिससे अंदेशा है कि काफी पैसा दूसरी जगहों पर भी स्थानांतरित हुआ।

इसी बीच पुलिस ने करीब चार महीने तक मामले को सिर्फ वेबवर्क ट्रेड लिंक प्राइवेट तक सीमित करके रखा। जबकि मुख्य शिकायतकर्ता अमित किशोर जैन ने ग्रुप की दूसरी कंपनी एड बुक मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ भी शिकायत की गई थी।


ह्य इस कंपनी में अनुराग गर्ग, संदेश वर्मा के साथ ही मुजफ्फरनगर के पुरकाजी ब्लॉक की एक महिला भी निदेशक मंडल में शामिल है। ऑनलाइन किराना कारोबार से जुड़ी इस कंपनी से को लेकर आरोप है कि वेबवर्क की बड़ी धनराशि इसमें स्थानांतरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed