{"_id":"5a2d932e4f1c1b001c8b8088","slug":"31512936238-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिल्ली डंडा खेलने से रोका तो युवक की पिटाई की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिल्ली डंडा खेलने से रोका तो युवक की पिटाई की
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
गिल्ली डंडा खेलने से रोका तो युवक को पीटा
लोनी। त्यागी मार्केट कालोनी में रविवार शाम गिल्ली डंडा खेलने से रोकने पर कुछ दबंगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। दबंग फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए लोनी थाने में तहरीर दे दी है।
राशिद गेट मोहल्ला निवासी मेराज रविवार सुबह त्यागी मार्केट कालोनी में अपने चाचा के फार्म हाउस पर जा रहा था। ईदगाह में कुछ किशोरों को गिल्ली-डंडा खेलते देख उसने उन्हें डांट कर भगा दिया और एक किशोर को डंडा भी मार दिया था। आरोप है कि शाम पांच बजे वह फिर से त्यागी मार्केट कॉलोनी पहुंचा तो किशोरों के आठ दस साथियों ने डंडों एवं लात घूंसों से उसे पीटा। मेराज की चीख पुकार मोहल्ले के लोगों को आता देखे दबंग फायरिंग कर फरार हो गए। थाना प्रभारी अभयमल प्रताप सिंह का कहना है तहरीर मिल गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।