फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सीएम का मिला आशीर्वाद तो एक्शन में दिखे कप्तान-Ghaziabad city

सीएम का मिला आशीर्वाद तो एक्शन में दिखे कप्तान-Ghaziabad city

Wed, 22 Nov 2017 05:02 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
सीएम का मिला आशीर्वाद तो एक्शन में दिखे कप्तान-Ghaziabad city

विज्ञापन
सीएम का पाकर आशीर्वाद एक्शन में आए एसएसपी
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के तुरंत बाद एसएसपी हरि नारायण सिंह अब एक्शन के मोड में नजर आ रहे हैं। एसएसपी ने मंगलवार को कानून व्यवस्था को लेकर जिले के कई कोतवालों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही सभी को निकाय चुनाव में कोई कोताही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए।

कविनगर रामलीला मैदान में मंगलवार को ट्रैफिक जागरुकता रैली निकाले जाने को लेकर जिले के कई कोतवाल एकत्रित हुए। इस दौरान एसएसपी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर मैदान से रवाना कर दिया। इसके बाद कुछ थानेदार अपनी कार में बैठकर वहां से निकलने लगे तो कप्तान ने सभी थानेदारों और अन्य अधिकारियों को बुला लिया और खुले मैदान में एक-एक को फटकारना शुरू कर दिया। उन्होंने एसएचओ खोड़ा ध्रुव भूषण दूबे से कहा कि खोड़ा अतिसंवेदनशील है, यहां विशेष नजर रखने की जरूरत है। इस दौरान बूथ कैप्चरिंग की होने की आशंका और कानून व्यवस्था कायम रखने को लेकर चर्चा हुई। एसएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी विशेष तौर पर ऐसे प्रत्याशियों पर नजर रखें जो चुनाव में गड़बड़ी कर मतदान को प्रभावित कर सकते हैं। कप्तान ने एसओ सिहानी गेट विनोद पांडेय को फटकार लगाते हुए कहा कि सबसे ज्यादा शिकायतें उनकी मिल रही हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी की स्कूटी चोरी होने के बाद उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। यही नहीं, उनसे तहरीर भी तीन बार लिखवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed