फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पत्नी करती है मारपीट-Cordination

पत्नी करती है मारपीट-Cordination

Wed, 22 Nov 2017 05:02 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
पत्नी करती है मारपीट-Cordination
पत्नी करती है पिटाई... रोज करती है लड़ाई
विज्ञापन

गाजियाबाद। महिला थाने में अधिकतर मामले महिलाओं के आते हैं, जिनमें पति द्वारा मारपीट की शिकायत होती है लेकिन मंगलवार को महिला थाने में उलटा मामला पहुंचा। थाने पहुंचे एक पति ने पत्नी के खिलाफ मारपीट की शिकायत की। पत्नी की मारपीट से परेशान पति की शिकायत पर मंगलवार को ही काउंसिलिंग कराकर पति-पत्नी के बीच समझौता करा दिया गया।

मंगलवार को महिला थाने में 35 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें से दो मामलों में समझौता हो गया। विजय नगर के युवक ने पत्नी के खिलाफ शिकायत की थी। उसका आरोप था कि पत्नी उससे मारपीट करती है और दूसरों के कहने में आकर रोज लड़ाई करती है। वहीं, पत्नी का कहना था कि पति कैब चालक है और महीने का 30 हजार कमाता है फिर भी घर खर्च नहीं देता। रोजाना उधार मांगने वाले घर पर आते रहते हैं। इतना ही नहीं उसका अफेयर भी चल रहा है। काउंसिलर लज्जा यादव ने बताया कि पति ने पत्नी को दस हजार घर खर्च का देने वादा किया है उसके बाद समझौता हुआ है। दूसरा मामला कांशीराम कालोनी का था, जिसमें भी तीन काउंसिलिंग के बाद समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed