फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एक्सीडेंट, हेड कांस्टेबल के बेटे की मौत-Cordination

एक्सीडेंट, हेड कांस्टेबल के बेटे की मौत-Cordination

Thu, 15 Jun 2017 05:15 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट, हेड कांस्टेबल के बेटे की मौत-Cordination
कार ने मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल के बेटे की मौत
विज्ञापन

एनडीआरएफ बटालियन रोड पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक ट्रैफिक पुलिस में हेड कांस्टेबल का बेटा था। उधर, हादसे के बाद चालक घटनास्थल पर कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

गोविंदपुरम निवासी हरि विनोद शर्मा ट्रैफिक पुलिस में कांस्टेबल हैं और गाजियाबाद में तैनात हैं। उनका बेटा मोहित (24) श्रीराम पिस्टन कंपनी में कार्यरत था। बुधवार सुबह वह बिजली का बिल जमा करने बाइक से कर्पूरीपुरम स्थित सबस्टेशन गया था।
विज्ञापन


वहां से करीब साढ़े नौ बजे वह वापस लौट रहा था। इसी दौरान बालाजीपुरम से निकली तेज रफ्तार कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोहित बाइक से नीचे आ गिरा और उसका सिर डिवाइडर से जा टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने मोहित को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार को सीज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ कविनगर नीरज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मोहित की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। मृतक के पिता हरि विनोद ने बताया कि एक जुलाई को उनके बेटे की शादी अलीगढ़ में होनी थी। वह शादी की तैयारियों के लिए परिवार के साथ गांव गए थे।

सूचना पर बुधवार दोपहर लौटे। पिता ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं और मोहित इकलौता बेटा था। बेटे की शादी के लिए कई माह से तैयारियों में जुटे थे, मगर भगवान ने सब छीन लिया।


पुलिस के अनुसार घर से कुछ ही दूरी पर बिल जमा करने गए मोहित ने हेलमेट नहीं लगाया था। एसएचओ ने बताया कि अगर मोहित ने हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी। टीआई रमेश तिवारी ने बताया कि लोगों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करने के लिए जल्द ही जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed