{"_id":"5cd487f0bdec22072f09f799","slug":"201557432304-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉनसन एंड जॉनसन केंपनी के उत्पादां की जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जॉनसन एंड जॉनसन केंपनी के उत्पादां की जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के उत्पादों की जांच शुरू
गाजियाबाद। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश शासन ने सभी जनपदाें में जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के प्रोडक्ट के सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी के बेबी शैंपू में हानिकारक ‘फॉर्मिल्डिाइड’ केमिकल मिला है। ड्र्रग डिपार्टमेंट ने बृहस्पतिवार को नई बस्ती में कंपनी के दो उत्पादों के चार सैंपल भरे। इन्हें जांच के लिए राजकीय लैब भेजा जाएगा।
जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के बेबी शैंपू में हानिकारक केमिकल मिलने के बाद दवा बाजार में हड़कंप मचा हुआ है। शासन ने कंपनी के शैंपू के दो बैच बीबी-58204 और बीबी-58177 की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा व्यापक स्तर पर कंपनी के उत्पादों के सैंपल लेकर उसे जांचने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को ड्रग विभाग ने नई बस्ती स्थित कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर के यहां कंपनी के बेबी ऑयल और बेबी पाउडर के चार सैंपल भरे। ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने बताया कि शासन के निर्देश पर टीमें गठित कर कंपनी के उत्पादों की जांच की जा रही है। पहले चरण में डिस्ट्रीब्यूटर के स्टॉक को देखा जा रहा है। बाद में रिटेल विक्रेताओं के स्टॉक को देखा जाएगा। दवा विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वह प्रतिबंधित बैच की दवाएं न बेचे और न खरीदे। यदि उनके पास स्टॉक है तो विभाग को बताते हुए उसे कंपनी को वापस करें। उधर, गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने बताया कि दवा विक्रेताओं के व्हाट्सअप ग्रुप पर इस बारे में महत्वपूर्ण निर्देश भेजे गए हैं, ताकि विक्रेता कंपनी के उत्पाद न बेचे।