फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   छह शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छह शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
छह शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
छह शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन


गाजियाबाद। पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह घर व फैक्ट्री को निशाना बनाता है। आरोपियों से कार समेत 10 लाख का सामान बरामद हुआ है।

एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि सोमवार को थाना लोनी बार्डर पुलिस एवं अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान आक्सीहोम के पास लोनी रोड से छह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद राशिद निवासी जाकिर कॉलोनी लिसाडी गेट मेरठ, रयान मोहल्ला सैनीयान फलावदा मेरठ, रविकांत कश्यप गांव पुरोला थाना उसराहार जिला इटावा, नदीम मोहल्ला टोली लोनी, पिंटू कश्यप ग्राम नंगला भवानी सहिं फरुखाबाद, शहजाद मलिक जाकिर कॉलोनी मेरठ बताया। उन्होंने बताया कि आरोपियों से 23 दिसंबर को कृष्णा विहार से चोरी किए गए गैस कोक, गैस कोक फोर जिंक 710 पीस, वादी के आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पास बुक, 31 जनवरी को आर्य नगर फैक्ट्री की दीवार तोड़कर चोरी की गई रांग की सिल्लियां, कार व छोटा हाथी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed