फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सड़क हादसे में दिल्ली के सब-इंस्पेक्टर की मौत-Ghaziabad city

सड़क हादसे में दिल्ली के सब-इंस्पेक्टर की मौत-Ghaziabad city

Sun, 08 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दिल्ली के सब-इंस्पेक्टर की मौत-Ghaziabad city
सड़क हादसे में दिल्ली के सब इंस्पेक्टर की मौत
विज्ञापन

मसूरी। सड़क हादसे में दिल्ली के एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। दिल्ली से पिलुखवा में अपने गांव जाते वक्त शुक्रवार देर रात उनकी कार में एक डंफर ने टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपी डंफर चालक फरार है। मृतक के बेटे ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव लाखन पिलखुवा निवासी मामचंद तोमर (48) दिल्ली के चाणक्यपुरी में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात वह अपनी आई टेन कार से दिल्ली से गांव जा रहे थे। करीब 10:30 बजे वह एकेजी कालेज के सामने पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने कट से यू-टर्न ले लिया। डंफर चालक ने सीधे उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। उसके अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मामचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कोलंबिया एशिया अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी डंफर चालक फरार हो गया। एसएचओ मसूरी सतेंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे प्रशांत तोमर ने डंफर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। डंफर को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed