{"_id":"593ed4361126f4c80b8b4bc9","slug":"20-000-robbery-by-pushing-factory-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्रीकर्मी को धक्का देकर 20 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्रीकर्मी को धक्का देकर 20 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
20 हजार लूटे
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस का इंतजार कर रहे फैक्ट्रीकर्मी से रविवार रात बाइक सवार युवकों ने नया बस अड्डा के पास बैग लूट लिया। बैग में 20 हजार रुपये और कुछ और सामान था। पुलिस ने शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोदीनगर निवासी अमित साहिबाबाद साइट-4 की एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। अमित रविवार रात फैक्ट्री से घर लौट रहा था। फैक्ट्री के पास ही एक एटीएम से उसने 25 हजार रुपये निकाले। 20 हजार घर में देने के लिए बैग में रखे और पांच हजार जेब में रख लिए। वह ऑटो से नया बस अड्डा के पास पहुंचा और बस का इंतजार करने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि काली बाइक पर सवार दो युवक उसकी ओर आए और झपट्टा मार उसका बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध पर बदमाशों ने उसे धक्का देकर बैग लूट लिया और भाग निकले। उन्होंने शोर मचाया मगर बदमाश साहिबाबाद की ओर फरार हो गए। उन्होंने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी। एसओ सिहानी गेट ने बताया कि शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन