फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सौतेले पिता ने 8 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

सौतेले पिता ने 8 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Sun, 18 Nov 2018 06:11 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
सौतेले पिता ने 8 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
सौतेले पिता ने 8 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में सौतेले पिता ने 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। सुबह बच्ची की मां को घटना का पता चला तो वह स्थानीय पार्षद व कालोनी के लोगों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। पुलिस ने घटना को फर्जी मानकर उन्हें वापस भेज दिया। पार्षद ने विरोध किया तो एक दरोगा ने उन पर पिस्टल तान दी। इसके बाद थाने में जमकर हंगामा हुआ। पार्षद ने दरोगा के खिलाफ तहरीर दे दी है। महिला की तहरीर पर विजयनगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पिता पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विजयनगर क्षेत्र की एक कालोनी में बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती है। बच्ची के पिता की डेढ़ साल पहले मौत हो जाने के बाद उसकी मां ने एक साल पूर्व मध्यप्रदेश निवासी व्यक्ति से शादी कर ली थी। पीड़िता के मुताबिक शुक्रवार रात बच्ची अपने परिवार के साथ घर में सोई हुई थी। इसी दौरान सौतेला पिता बच्ची को कमरे से बाहर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। बच्ची ने सुबह अपनी मां को आपबीती बताई तो उसने पति से शिकायत की और इसके बाद विजयनगर थाने पहुंच गई। इसी बीच दुष्कर्म का आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की मां का आरोप है कि थाने में दरोगा ने उन्हें लौटा दिया और कहा कि पीसीआर उनके घर पहुंच कर पहले मामले की जांच करेगी। इस पर पीड़िता की मां उसे लेकर स्थानीय पार्षद हाजी आसिफ के पास पहुंची और शिकायत की। पार्षद महिला और उसकी बच्ची के साथ थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पार्षद का आरोप है कि वहां मौजूद एक दरोगा ने केस को झूठा बताते हुए उनके साथ अभद्रता की और पकड़कर अंदर कमरे में ले गए। आरोप है कि दरोगा ने उन पर अपनी पिस्टल तान दी और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद वहां कालोनी के अन्य लोग पहुंच गए और हंगामा हुआ। एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने सीओ सिटी धर्मेंद्र चौहान को जांच के आदेश दिए हैं। सीओ ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन


पार्षद और सपा जिलाध्यक्ष ने एसएसपी से की वार्ता
स्थानीय सपा पार्षद आसिफ चौधरी का कहना है कि उनकी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मुन्नी ने एसएसपी से वार्ता कर दरोगा के जनप्रतिनिधि पर पिस्टल तानने को लेकर विरोध जताया है। पार्षद ने दरोगा के खिलाफ तहरीर दी है। उनका कहना है कि एसएसपी ने रविवार को 11 बजे उन्हें वार्ता के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed