फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   तिहाड़ जेल से छूटते ही साहिबाबाद में की थी कारोबारियों से लूट-Ghaziabad city

तिहाड़ जेल से छूटते ही साहिबाबाद में की थी कारोबारियों से लूट-Ghaziabad city

Sun, 16 Sep 2018 05:44 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
तिहाड़ जेल से छूटते ही साहिबाबाद में की थी कारोबारियों से लूट-Ghaziabad city
तिहाड़ जेल से छूटते ही साहिबाबाद में की थी कारोबारियों से लूट
विज्ञापन

गाजियाबाद। साहिबाबाद पुलिस के साथ शुक्रवार देर रात हुई बदमाशों की मुठभेड़ के बाद पुलिस ने शनिवार को उनके तीन अन्य साथियों को भी अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक ऐसे बदमाश को भी गिरफ्तार किया है जो तिहाड़ जेल से एक माह पूर्व ही छूटकर आया था। वह हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में बंद था। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों के पास से पाइप मार्केट के कारोबारी से लूटी गई नकदी, आधार कार्ड के साथ पिस्टल भी बरामद कर ली है।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पकड़े गए बदमाश आरिफ, आमिर निवासी साहिबाबाद और भोपरा, दोघट बागपत का रहने वाला अनीस है। आमिर शुक्रवार देर रात हुई मुभेड़ के दौरान फरार हो गया था। तीनों को अर्थला पीर के पास निटको वाली गली से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले शुक्रवार देर रात सिकंदरपुर कट के पास हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुजम्मिल निवासी जामा मस्जिद पुरानी सीमापुरी और नासिर उर्फ आलम निवासी मुस्तफाबाद दिल्ली को गिरफ्तार किया था। एसएसपी ने बताया कि बागपत का रहने वाला अनीस एक माह पूर्व ही दिल्ली की तिहाड़ जेल से छूटकर आया था। साहिबाबाद निवासी आमिर ने पाइप मार्केट और शालीमार गार्डन में एयरटेल डीलर से लूट के लिए रेकी की थी। उन्हें दोनों कारोबारियों से बड़ी मात्रा में रुपया मिलने की सूचना थी। इसके बाद चार सितंबर को बदमाशों ने पाइप मार्केट में व्यापारी नूपुर जैन से 80 हजार रुपये और शालीमार गार्डन में डीलर इमरान से 92 हजार रुपये की लूट की थी। पुलिस के मुताबिक अनिल कुख्यात बदमाश यूनुस काले गैंग का सदस्य रहा है। पूर्व में वह काले के साथ मिलकर हत्या की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। एसएसपी ने बताया कि मुजम्मिल और नासिर का भी लंबा आपराधिक इतिहास है। दोनों पर हत्या, लूट, चोरी, जानलेवा हमले के करीब 20-20 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


पाइप मार्केट एसोसिएशन ने किया सम्मानित
महज 10 दिन में लूट का खुलासा किए जाने और असली अपराधियों को जेल भेजे जाने से उत्साहित पाइप मार्केट एसोसिएशन ने शनिवार को पुलिस लाइंस पहुंच एसएसपी वैभव कृष्ण, सीओ बार्डर आरके मिश्रा, एसपी सिटी श्लोक कुमार और एसएचओ साहिबाबाद दिनेश यादव को सम्मानित किया। उन्होंने एसएचओ को नकद पुरस्कार भी देने की घोषणा की, लेकिन एसएसपी ने नकद पुरस्कार लेने से इंकार कर दिया। वहीं एसएसपी का कहना है कि मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम के सदस्यों को डीजीपी डिस्क के लिए नामित कर मुख्यालय नाम भेजे जाएंगे। उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed