{"_id":"5b6992b14f1c1b75568b5bfa","slug":"191533645489-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लाइड भेजी जांच को, 48 घंटे बाद आएगी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्लाइड भेजी जांच को, 48 घंटे बाद आएगी रिपोर्ट
Updated Tue, 07 Aug 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराएदार की तलाश में पुलिस की 12 टीमें
साहिबाबाद। खोड़ा की एक कालोनी से लापता हुई पांच साल की बच्ची की हत्या और शव बोरे में बंद मिलने के मामले में लखनऊ से आई फोरेंसिक टीम ने किराएदार के कमरे से कई साक्ष्य जुटाए। पुलिस की 12 टीमें किराएदार की तलाश में लगाई गई हैं। पुलिस ने अलीगढ़ स्थित उसके घर के आसपास भी डेरा डाल रखा है। सोमवार को पुलिस ने स्लाइड की जांच के लिए लैब भेजी है। 48 से 72 घंटे में रिपोर्ट आने के बाद रेप की पुष्टि हो सकेगी।
खोड़ा एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक की जांच में इस मामले में किराएदार कैब चालक ही आरोपी लग रहा है। लखनऊ से तीन बार फोरेंसिक टीम बुलाई गई। टीम ने घटनास्थल और किराएदार चालक के कमरे से जो साक्ष्य जुटाए हैं, उससे किराएदार पर पुलिस का शक गहरा गया है। पुलिस को उसके खिलाफ कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। किराएदार को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें शुरू से ही लगी हुई हैं। इसी क्रम में उसके भाई और अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ की गई है। दीपक जहां-जहां काम कर चुका है, वहां भी काम करने वालों से संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है। शुरुआत में कैब चालक के अपने पैतृक घर अलीगढ़ में होने के संकेत मिले थे। वहां भी पुलिस टीम लगी हुई है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां भी किराएदार के होने की संभावना हो सकती है। उन सभी जगहों पर पुलिस की टीमें पहुंच रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द दबोच लिया जाएगा। एसएचओ का कहना है कि एक से दो दिन में घटना का खुलासा किया जाएगा।
क्या है मामला
खोड़ा की एक कालोनी से बृहस्पतिवार रात को खेलते हुए पांच साल की बच्ची लापता हो गई थी। परिजनों ने खोड़ा थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को बच्ची का शव उसके ताऊ के घर की छत पर बोरे में बंद मिला था। पुलिस ने हत्या, रेप और पोक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई थीं। पुलिस जांच में शुरू से ही बच्ची के घर किराए पर रहने वाला कैब चालक शक के दायरे में था।