फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एनडीआरएफ के एसआई से 1.70 लाख रुपये की ठगी

एनडीआरएफ के एसआई से 1.70 लाख रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
एनडीआरएफ के एसआई से 1.70 लाख रुपये की ठगी
एनडीआरएफ के एसआई से 1.70 लाख की ठगी
विज्ञापन


गाजियाबाद। एनडीआरएफ में तैनात एसआई से क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड का पासवर्ड जानकर 1.70 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित जवान ने कविनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एनडीआरएफ में तैनात एसआई दिगंबर सिंह ने कविनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि 16 फरवरी को उनके मोबाइल पर कॉल आई। महिला ने बताया कि वह सिटी बैंक से बात कर रही है। आपके क्रेडिट कार्ड को खाते से लिंक कर देगी। कहा कि आपके अकाउंट में रुपये नहीं होंगे, उसके बाद भी आप खरीदारी कर सकेंगे। इस पर उन्होंने क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड का पासवर्ड बता दिया। उनके क्रेडिट कार्ड से 1.40 लाख और डेबिट कार्ड से 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कविनगर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामला साइबर सेल के लिए स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन


पिन जनरेट कराना पड़ा भारी, दो युवकों से ठगी
गाजियाबाद। एक युवक को पिन जनरेट कराना भारी पड़ गया। पिन जनरेट करने के बहाने आरोपी युवक ने 5500 रुपये ठग लिए। दूसरे से युवक से पांच हजार रुपये की ठगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश कुमार निवासी बाराबंकी वर्तमान निवासी जागृति विहार संजयनगर में ओरियंटल बैंक के एटीएम में 12 फरवरी को एटीएम का पिन जनरेट कराने के लिए गए थे। जब वह पिन जनरेट नहीं पाए तो वहां मौजूद एक युवक से पूछा। युवक ने पिन जनरेट करने के बाद उनके एटीएम से 5500 हजार रुपये निकाल लिए। दूसरा मामला रिहान ट्रेवल्स एजेंसी संचालक का है। उसके नंबर पर एक कॉल आती है। बस बुकिंग कराने की बात कहकर एक हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से भेजने की बात कहता है। उससे पेटीएम का नंबर जान लिया। उसके बाद पांच हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कविनगर थाने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed