{"_id":"5c2525d6bdec2256e27b83a4","slug":"181545938390-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े के दौरान महिला ने पति पर डाला तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े के दौरान महिला ने पति पर डाला तेजाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने पति पर डाला तेजाब, चेहरा और आंख झुलसी
गाजियाबाद। झगड़ा होने पर महिला ने पति पर तेजाब डाल दिया। गंभीर हालत में युवक को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का चेहरा और आंख झुलस गई है। पीड़ित के भाई ने भाभी और उसके भाइयों के खिलाफ सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है।
सिहानी गेट थाना क्षेत्र के हिंडन विहार निवासी युवक एक कंपनी में मजदूरी करता है। पीड़ित के भाई का आरोप है कि उसकी भाभी व भाई का विवाद चल रहा था। आए दिन झगड़ा होता था। इस कारण भाभी मायके में रह रही थी। बुधवार शाम उसकी भाभी अपने दो भाइयों को लेकर उसके घर पहुंची और भाई से झगड़ा करने लगी। कुछ ही देर में भाभी तेजाब की बोतल लेकर आई और भाई के चेहरे पर डाल दिया। युवक का पूरा चेहरा झुलस गया और आंखें जल गईं। वारदात को अंजाम देकर भाभी और उसके भाई फरार हो गए। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार को पीड़ित के भाई ने सिहानी गेट थाने में भाभी और उसके दो भाइयों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी सिहानी गेट संजय पांडे का कहना था कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।