फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मोबाइल लुटेरा गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

मोबाइल लुटेरा गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

Thu, 29 Nov 2018 01:39 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल लुटेरा गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार
मोबाइल लुटेरे गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। लोनी पुलिस ने बुधवार को चोरी और लूट के मोबाइल बेचने जा रहे चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 37 मोबाइल भी बरामद किए हैं।

एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक लोनी उमेश कुमार पांडेय को सूचना मिली थी कि मोबाइल लुटेरों का गैंग लोनी तिराहे के पास आने वाला है। यह गैंग लूटे गए मोबाइल को दिल्ली में बेचने ले जा रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी लोनी तिराहा, चौकी प्रभारी डीएलएफ और एसओजी टीम को लोनी तिराहे पर वाहनों की चेकिंग के लिए लगाया गया। इस दौरान तीन व्यक्तियों को रात करीब 12:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। इनमें तारिक निवासी डाबर थाना लोनी, लियाकत निवासी नाईपुरा लोनी, सोनू निवासी अंसार विहार लोनी शामिल हैं। उनके पास से 29 मोबाइल भी बरामद किए। ये फोन लोनी तिराहा, ईदगाह रोड, अशोक विहार, राशिद अली गेट, रेलवे स्टेशन के पास से लूट गए थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चोरी के मोबाइल इकराम नगर की मार्केट में सुहेल की दुकान पर बेचते हैं। सुहेल लूटे हुए मोबाइलों को बेचकर पैसे देता है। पुलिस ने सुहेल को भी उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी और लूट के आठ मोबाइल बरामद किए। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे गाजियाबाद के अलावा नोएडा, दिल्ली समेत एनसीआर के कई शहरों में भी लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed