फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   वर्चस्व के लिए की थी पार्षद के भतीजे की हत्या-Ghaziabad city

वर्चस्व के लिए की थी पार्षद के भतीजे की हत्या-Ghaziabad city

Wed, 13 Jun 2018 06:08 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
वर्चस्व के लिए की थी पार्षद के भतीजे की हत्या-Ghaziabad city
वर्चस्व के लिए कांस्टेबल के बेटे ने की थी पार्षद के भतीजे की हत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। रईसपुर के पार्षद मनोज चौधरी के भतीजे निशांत चौधरी (24) की हत्या यूपी पुलिस के कांस्टेबल के बेटे ने विक्रांत उर्फ विक्की ने वर्चस्व के लिए की थी। गांव ही में रहने वाले विक्की को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्टल बरामद कर ली है। विक्रांत ने ही निशांत की हत्या से एक दिन पहले छह जून को मेरठ रोड स्थित मॉडल शॉप में बिल मांगने पर कैंटीन संचालक को गोली मार दी थी।
एसपी सिटी आकाश तोमर और सीओ सेकेंड आतिश कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मृतक निशांत और गांव के ही रहने वाले विक्रांत का काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था। सात जून को हुई हत्या की वारदात से एक दिन पूर्व छह जून को आरोपी विक्रांत और मृतक निशांत का जूस की दुकान पर झगड़ा हुआ था। विक्रांत ने निशांत के भाई प्रशांत पर पिस्टल तान दी थी। तब मामला शांत हो गया था। गांव के युवकों ने दोनों का समझौता करा दिया था। इससे विक्रांत को लगा कि गांव के लड़कों में उसका वर्चस्व नहीं रहेगा। ऐसे में अगले दिन सात जून को विक्रांत ने अपने एक साथी अंकित को साथ लिया और रात करीब नौ बजे निशांत पर उसके घेर के पास ही गोलियां चला दीं। निशांत के दाहिने हाथ की ओर से सीने में लगी और दिल तक पहुंच गई थी। उसकी मौत हो गई थी। एसपी सिटी ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश के लिए एसओजी, सब इंस्पेक्टर प्रजंत त्यागी व संजय नगर चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिरोही को लगाया गया था। उन्होंने कोलंबिया एशिया अस्पताल के पास से सोमवार रात करीब सवा सात बजे गिरफ्तार किया गया। विक्रांत ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि छह जून को मेरठ रोड पर कैंटीन संचालक नरेश कुमार को भी उसने ही गोली मारी थी। पुलिस ने कार नंबर को ट्रेस कर लिया था। यह कार भी विक्की की है।
विज्ञापन


देहरादून से बीटेक की पढ़ाई कर रहा विक्रांत
पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी विक्रांत के पिता ब्रजपाल उर्फ बिरजू यूपी पुलिस में कांस्टेबल हैं और फिलहाल एलआईयू में तैनात हैं। विक्रांत के कारनामों से वह परेशान हैं। इसीलिए उन्होंने विक्रांत को पहले मेरठ में कंकरखेड़ा में शिफ्ट कर दिया था और अब उसका एडमिशन देहरादून के एक कॉलेज में बीटेक में कराया था। वह बीटेक की पढ़ाई कर रहा है और गांव में कभी-कभार आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed