{"_id":"5cc5fe2dbdec22071035674e","slug":"171556479533-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुझ गया बंसल परिवार का चिराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बुझ गया बंसल परिवार का चिराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुझ गया बंसल परिवार का चिराग
मोदीनगर। इकलौते बेटे की अपहरण के बाद बंसल परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। करीब 15 घंटे तक परिवार का हर सदस्य व रिश्तेदार बस यही दुआ करने में लगा था कि उनका लाडला सकुशल घर वापस आ जाए। रातभर परिवार का हर सदस्य उसको शहर, रिश्तेदारी व आसपास के क्षेत्रों में खोजने में लगा रहा। लेकिन रविवार दोपहर को परिवार की उम्मीदें उस वक्त टूट गईं, जब पुलिस ने परिजनों को निवाड़ी थाना क्षेत्र में बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। इस सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
आदित्य परिवार में सभी का चहेता था। चाचा मोहित बंसल बताते हैं कि वह अकसर मेरे साथ यह मजाक करता था कि आपकी शादी में खूब मस्ती करूंगा। आपके साथ घोड़ी पर बैठकर जाऊंगा। परिवार का हर सदस्य उसकी इन्हीं बातों को यादकर बिलख रहा था। मोहित बताते हैं कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न कभी किसी को कोई नुकसान पहुंचाया है। अचानक ऐसा क्या हो गया कि हमारे बच्चे की जान ले ली। परिवार के लोगों के साथ ही आदित्य को आसपड़ोस के लोग भी काफी प्यार करते थे। क्योंकि वह सभी के साथ हिलमिल जाता था।
- बेटे की मौत पर तड़प उठी मां
आदित्य की मां शोभा बेटे के अपहरण के बाद से घर आने की मन्नतें कर रही थी। उसे लग रहा था कि कुछ देर में ही उनके जिगर का टुकड़ा वापस लौट आएगा, लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि अब वह कभी नहीं लौटेगा। बेटे को याद कर दहाड़ मारकर रोती मां बार-बार बेहोश हो रही थी। बेटे के शव को गले से लिपटाकर वह रोती-बिलखती रही। महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाने का काम कर रही थीं, लेकिन उनकी तो सारी जिंदगी उजड़ गई।
विज्ञापन
- घटना के बाद पुलिस हुई अलर्ट
बच्चे के अपहरण व हत्या की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल व अन्य विभागीय अधिकारी मोदीनगर थाने पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि अपहरण के बाद हत्या के पीछे का मूल कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। छानबीन के लिए टीम गठित करके कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले का जल्द खुलासा होगा।
- शनिवार से किराएदार गायब, पुलिस कर रही तलाश
बच्चे के चाचा मोहित बंसल ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व ही उन्होनें एक नया किराएदार रखा था। गौरतलब है कि शनिवार दोपहर से उक्त किराएदार भी गायब चल रहा है। बच्चे के गायब होने के बाद जब थानाप्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने उससे फोन पर बात की तो उसने बताया कि वह किसी काम से बाहर गया हुआ है। रविवार को लौट आएगा। मगर रविवार सुबह से उसका फोन भी बंद आ रहा है। इसके अलावा परिजनों को निशानदेही पर पुलिस ने कई लोगों पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
- सीसीटीवी फुटेज से खंगाल रही राज
पुलिस ने बच्चे के अपहरण के दौरान की सीसीटीवी फुटेज निकाली है। जिसमें आरोपी एक स्कूल पर बच्चे को ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। स्कूटी नंबर व उस पर बैठे लोगों की पहचान कराई जा रही है, जिससे आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके। परिजनों के साथ आसपास केलोगों को भी फुटेज दिखाई गई है।
---------------