फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गेहूं काटने खेत पर गई बुजुर्ग महिला की हत्या

गेहूं काटने खेत पर गई बुजुर्ग महिला की हत्या

Wed, 17 Apr 2019 09:40 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद(मसूरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद(मसूरी) Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 17 Apr 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
गेहूं काटने खेत पर गई बुजुर्ग महिला की हत्या
सांकेतिक तस्वीर

गेहूं काटने खेत पर गई बुजुर्ग महिला का लहूलुहान शव झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका के सिर और शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। परिवार के लोग पहले पुलिस को सूचना दिए बिना शव घर ले गए, लेकिन प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के बड़े बेटे ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में चोट लगना आया है। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत कई अन्य एंगल पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव इकला मे सोमवार की सुबह 65 वर्षीय महिला रामरति अपने खेत पर गेहूं काटने गई थीं। पास में ही दूसरे खेत पर वृद्धा का बड़ा बेटा भगत भी गेहूं कटाई कर रहा था। शाम को भगत घर चला गया, लेकिन रामरति देर शाम तक घर नहीं पहुंचीं। महिला के गुम हो जाने की बात गांव में फैली तो ग्रामीणों और परिजनों ने खेतों के आसपास तलाश शुरू की। देर शाम करीब साढ़े सात बजे रामरति का खून से लथपथ शव झाड़ियों मे मिला। महिला के सिर पर गंभीर चोटें लगी थीं। परिजन शव को घर ले गए और पुलिस को बिना सूचना दिए ही दाह संस्कार करना चाह रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। एसएचओ मसूरी ओम प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि वृद्धा के परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे। हत्या की आशंका पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो वृद्धा के बड़े बेटे भगत ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। महिला की मौत की वजह सिर में भारी वस्तु से चोट लगना बताया गया है। एसएचओ का कहना है कि वृद्धा की हत्या की गुत्थी जल्द ही सुलझा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं पारिवारिक जायदाद तो नहीं बन गई मौत का कारण
ग्रामीणों के मुताबिक रामरति अपने मायके मे ही रहती थी। पति संतराम का कई वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। वृद्धा के तीन बेटे और चार बेटियां हैं। रामरति के पति के नाम पर ग्राम सभा द्वारा 4 बीघे जमीन का पट्टा मिला था, इसमें से कुछ जमीन हाइटेक सिटी में चली गई। इसका मुआवजा तीनों बेटों ने बांट लिया था। रामरति के बैंक खाते में करीब पौने पांच लाख रुपए बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मृतका इस रकम को अपनी धेवती की शादी पर खर्च करना चाहती थी। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। हालांकि हत्या की वजह की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि कुछ अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed