फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में भिड़े फर्स्ट और सेकेंड ईयर के छात्र

एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में भिड़े फर्स्ट और सेकेंड ईयर के छात्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में भिड़े फर्स्ट और सेकेंड ईयर के छात्र
एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में भिड़े फर्स्ट और सेकेंड ईयर के छात्र
विज्ञापन


गाजियाबाद। बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र को फर्स्ट ईयर के छात्र के गाली देने से एनएच-9 स्थित एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में हंगामा खड़ा हो गया। कुछ छात्रों के बीच शुरू हुआ मामला कॉलेज में फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर के बीच तब्दील हो गया। बीते रविवार शाम और रविवार रात हॉस्टल में फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर के छात्र भिड़ गए। मारपीट के बाद गाली गलौज और हॉस्टल में एक-दूसरे पर गमले फेंके गए। पुलिस ने रात को जैसे-तैसे मामला शांत कराया तो सुबह फिर छात्र की भिड़ंत में फर्स्ट ईयर के दो विद्यार्थियों के सिर फूट गए।
मामला को बढ़ता देख इंजीनियरिंग कॉलेज प्रबंधन ने फर्स्ट ईयर व सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों को सोमवार शाम तत्काल हॉस्टल खाली करने का आदेश देते हुए सात दिन तक उनकी छुट्टी घोषित कर दी। कॉलेज में बाकी विद्यार्थियों में भी दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम कॉलेज गेट पर फर्स्ट व सेकेंड ईयर के कुछ छात्रों के बीच विवाद शुरू हुआ। फर्स्ट ईयर के छात्र के सर नहीं बोलने का सेकेंड ईयर के छात्र ने विरोध किया तो फर्स्ट ईयर के छात्र ने गाली दे दी।
विज्ञापन

गाली देने का मामला हॉस्टल पहुंचते ही सेकेंड ईयर के छात्रों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद फर्स्ट व सेकेंड ईयर के छात्र आपस में भिड़ गए। सूचना पर विजयनगर थाने की पुलिस भारी फोर्स के साथ कॉलेज परिसर में पहुंची। पुलिस के सामने ही छात्रों के बीच जमकर गाली गलौज के साथ गमले फेंके गए। पुलिस अपने साथ फर्स्ट, सेकेंड ईयर के साथ थर्ड ईयर के कुछ छात्रों को थाने लेकर आई। पुलिस ने इन छात्रों को तड़के तक बैठाए रखा। फिर सोमवार सुबह क्लासेज को जाते वक्त फिर से फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थी भिड़ गए। मारपीट में फर्स्ट ईयर के दो छात्रों के सिर फूट गए। मामला तूल पकड़ते देख कॉलेज प्रबंधन ने फर्स्ट व सेकेंड ईयर के छात्रों की एक हफ्ते के लिए छुट्टी घोषित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कॉलेज प्रबंधन ने जांच को बनाई कमेटी, पैरेंट्स की होगी काउंसलिंग
कुछ छात्रों के बीच मामूली विवाद ने पूरे फर्स्ट ईयर व सेकेंड ईयर का बना दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फर्स्ट व सेकेंड ईयर की एक हफ्ते की छुट्टी कर दी गई है। कॉलेज अनुशासनात्मक कमेटी मामले की जांच करने के साथ फर्स्ट व सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों की काउंसलिंग करेगी। - नीरज गोयल, चेयरमैन, एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज

---
कॉलेज में छात्रों के बीच जूनियर-सीनियरिटी को लेकर विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। मारपीट में चोटिल हुए छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। कॉलेज प्रशासन ने एहतियातन फर्स्ट व सेकेंड ईयर की एक हफ्ते की छुट्टी घोषित कर दी है। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। - श्यामवीर सिंह, थानाप्रभारी, विजयनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed