{"_id":"5c461cb2bdec220c2959d119","slug":"171548098738-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, दो फरार
गाजियाबाद। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो फरार हो गए। बदमाश नशे की गोलियां खाकर लूट की घटना को अंजाम देते थे।
नगर कोतवाली प्रभारी जयप्रकरण ने बताया कि सब्जी मंडी चौराहे पर सूचना मिली की पांच बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम मनोज निवासी पक्की मोरी डासना गेट, अमन उर्फ अम्मू और ऋषि निवासी मोहल्ला पच्छादान पक्का तालाब बताया है। उन्होंने बताया कि वह लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। रास्ता चलते लोगों से मोबाइल और चेन स्नेचिंग करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 555 से अधिक नशीली गोलियां मिली हैं। आरोप है कि तीनों नशा करने के बाद लूटपाट करते थे। बस अड्डे व आटो स्टैंड पर लोगों को खाद्य पदार्थों में यही गोलियां मिलाकर खिला देते थे। बाद में उनका सामान लूट लेते थे।