फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Mon, 26 Nov 2018 05:59 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। एनसीआर में दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पुलिस ने 13 चोरी के वाहन भी बरामद किए हैं। आरोपी पुराने वाहनों को टारगेट बनाते थे।
वाहन चोरी को रोकने केलिए एसएसपी ने कड़े निर्देश दिए हैं। इसलिए पुलिस अधिकारी वाहन चोरों को पकड़ने के लिए विभिन्न तरीके से अभियान चला रहे हैं। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि शनिवार की रात नगर कोतवाली प्रभारी जयकरन सिंह बजरिया कट पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कूटी पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह स्कूटी पीछे कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि वह चोरी के दो पहिया वाहन चुराते थे और उन्हें बेच देते थे। आरोपियों में एक आमिर निवासी चरन सिंह कॉलोनी विजय नगर, इमरान निवासी पब्लिक स्कूल वाली गली विजय नगर और जुबेर निवासी मस्जिद वाली गली मिर्जापुर विजय नगर है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों से विभिन्न स्थानों से चोरी किए गए 13 दो पहिया वाहन बरामद हुए हैं। अन्य वाहनों के बारे में जानकारी की जा रही है। आरोपी गरीब परिवार से हैं। चूंकि पुराने वाहनों के लॉक तोड़ने में आसानी होती थी। इसलिए ये पुराने दो पहिया वाहनों को लक्ष्य बनाते थे। आरोपी पार्किंग या प्रतिष्ठानों के बाहर से वाहन चोरी कर वाहनों की नंबर प्लेट बदल देते थे। उनका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed