{"_id":"5af199484f1c1b64098b8d54","slug":"171525782856-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी युवक ने किशोरी से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी युवक ने किशोरी से किया रेप
Updated Tue, 08 May 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी युवक ने किशोरी से किया रेप
साहिबाबाद। इंदिरापुरम क्षेत्र की एक कालोनी में झुग्गी में रहने वाली किशोरी से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
इंदिरापुरम की एक कालोनी में किशोरी (15) परिवार के साथ झुग्गी में रहती है। उसका भाई मजदूरी करता है। भाई का आरोप है कि रविवार रात करीब 11 बजे पड़ोस की झुग्गी में रहने वाला भूरा उसकी बहन को बहलाकर झुग्गियों के पीछे सुनसान स्थान पर ले गया। यहां उसने बहन से रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने बहन को जान से मारने की धमकी दी। देर रात ही परिजनों ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सीओ इंदिरापुरम धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपी बदायूं निवासी भूरा को कनावनी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
दो माह पहले ही गांव से झुग्गी में रहने आई थी किशोरी
पुलिस जांच में पता चला है किशोरी दो माह पहले गांव से झुग्गी में रहने के लिए आई थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों में दोस्ती थी।