फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अर्द्धनग्न होकर किन्नरों ने थाने पर किया हंगामा, लगाया जाम-Ghaziabad city

अर्द्धनग्न होकर किन्नरों ने थाने पर किया हंगामा, लगाया जाम-Ghaziabad city

Wed, 10 Jan 2018 05:33 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
अर्द्धनग्न होकर किन्नरों ने थाने पर किया हंगामा, लगाया जाम-Ghaziabad city
अर्द्धनग्न होकर किन्नरों ने थाने पर किया हंगामा, लगाया जाम
विज्ञापन


गाजियाबाद। किन्नरों के एक गुट ने अर्द्धनग्न होकर मंगलवार को विजयनगर थाने पर जमकर हंगामा किया। यह गुट कथित फर्जी किन्नरों और उनके साथ काम करने वाली महिलाओं को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर थाने पहुंचा था। तत्काल कार्रवाई न होने पर किन्नरों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर जाम खुलवाया। पुलिस ने दो किन्नरों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धाराओं में चालान किया।

किन्नरों के एक गुट का आरोप है कि सचिन नाम का किन्नर दो महिलाओं के साथ बागू क्षेत्र में बधाइयां मांगकर पैसा लेते हैं। महिला होकर वह खुद को किन्नर बताती हैं और बधाइयों के लिए क्षेत्र बांटने की मांग कर रही थी। उसे क्षेत्र नहीं दिया गया है, इसके बावजूद वह क्षेत्र में जाकर बधाइयां लेते हैं। आरोप है कि वह लोगों को बताते हैं कि उस क्षेत्र के किन्नर वही हैं। प्रदर्शन कर रहे किन्नरों ने कहा सोमवार को उन्होंने सचिन और दोनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। उनके खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने सचिन का तो चालान कर जेल भेज दिया, लेकिन महिलाओं को पैसा लेकर छोड़ दिया। महिलाओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को करीब 50-60 किन्नर विजयनगर थाने पर पहुंचेे। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाए और महिलाओं को गिरफ्तार किए जाने का दबाव बनाया। तत्काल कार्रवाई न होने पर किन्नरों ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी। कई किन्नरों ने अर्द्धनग्न होकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे बाद भी हंगामा बंद न हुआ तो पुलिस ने लाठियां फटकारी। इस पर अफरातफरी मच गई और प्रदर्शन कर रहे किन्नरों ने जाम खोल दिया। एसएचओ विजयनगर नरेश कुमार सिंह का कहना हैकिन्नरों का आपसी विवाद है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर सोमवार को सचिन नाम के किन्नर का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया, बावजूद इसके वह संतुष्ट नहीं है। सड़क जाम और हंगामा करने के मामले में दो किन्नर प्रिया और रोमा पर शांति भंग की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed